{"_id":"5abffa164f1c1bc1618b4c23","slug":"121522530838-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी में बीएसएफ और पुंछ छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी में बीएसएफ और पुंछ छाए
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ पर जारी स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में बीएसएफ कश्मीर, जिला पुंछ और बीएसएफ जम्मू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने के खास मौके नहीं दिए और जीत अपनी झोली में डाली।
शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में बीएसएफ कश्मीर ने जिला बारामुला को 4-1 से मात दी। बीएसएफ के खिलाड़ियों ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाकर खेला और आखिर तक बढ़त कायम रखने में सफलता हासिल की। बारामुला के खिलाड़ी कई बार बाल को गोल पोस्ट तक लेकर पहुंचे, मगर वे बीएसएफ की मजबूत रक्षापंक्ति को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए।
एक अन्य मुकाबले में जिला पुंछ ने जम्मू सेंट्रल को 4-2 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया। लेकिन आखिर में जिला पुंछ के खिलाड़ी बाजी अपनी तरफ खींचने में सफल रहे। बीएसएफ जम्मू ने भी अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए जिला हीरानगर को 7-4 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बीएसएफ के खिलाड़ियों ने शुरू से ही जोरदार आक्रमण जारी रखे। एक के बाद एक गोल से हीरानगर के खिलाड़ियों को संभलने के खास मौके नहीं मिले और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इन मुकाबलों में जोगेंद्र सिंह, अंगत सिंह, तेजेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, रोहित शर्मा, बवनीत आदि तकनीकी अधिकारी रहे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने कांता अंडोत्रा, जसविंदर सिंह कुकू, एसए मसूदी, राजेंद्र सिंह, रवि सिंह, अवतार सिंह, मंजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि पहुंचे।