फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   घर से दो किलोमीटर दूर से शव बरामद

घर से दो किलोमीटर दूर से शव बरामद

Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
घर से दो किलोमीटर दूर से शव बरामद
उधमपुर/जिब। अपने आशिक के साथ मिलकर महिला द्वारा पति की हत्या कर दफनाए गए शव को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक कप्तान सिंह के घर से करीब दो किलोमीटर दूर बंद पड़ी नहर के अंदर से शव को निकाला गया। उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस का मानना है कि शव को दफनाने में कुछ लोगों का भी हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को मग्योट इलाके में एक महिला द्वारा पति की हत्या कर अपने आशिक के साथ मिलकर शव को दफनाने का मामला सामने आया था। वीरवार को पुलिस ने महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया था। सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन महिला बार-बार बयान बदल रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजेे एसएचओ संजीब चिब और डीएसपी हेडक्वार्टर कामेश्वर पुरी दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर मग्योट गांव पहुंचे और दोनों की निशानदेही पर शव को सूखी नहर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मृतक कप्तान सिंह के पिता गोपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को उसका बेटा अचानक घर से लापता हो गया था और मंगलवार को इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। बहु का कहना था कि कप्तान जम्मू किसी काम से गया है, लेकिन उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। जब पता चला कि बहु ने ही बेटे की हत्या कर दी है तो यकीन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर डंडा मार कर की हत्या
पुलिस ने बताया कि सोमवार को कप्तान की पत्नी से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। गुस्से में महिला ने डंडे सिर पर जोरदार वार कर पति की हत्या कर दी। शव को बाथरूम में छिपा दिया। स्कूल से वापस आने पर बेटी बाथरूम जाने लगी तो मां ने कहा कि आज बाथरूम को बंद रखना है। बेटी को थोड़ा संदेह भी हुआ, लेकिन तब उसको कुछ समझ नहीं आया। मंगलवार की सुबह बेटी ने देखा कि बाथरूम खुला हुआ है। पुलिस ने कहा कि महिला ने सोमवार रात को ही अपने आशिक दर्शन कुमार के साथ शव को ठिकाना लगाया था।

बेटी ने खोला राज
बुधवार को बेटी ने मां को किसी के साथ बात करते सुना कि उसने अपनी पति का पक्का इंतजाम कर दिया है। बेटी समझ गई कि मां ने पिता के साथ कुछ गलत किया है। उसने फोन कर अपने चाचा को पूरी बात बताई। चाचा ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि कप्तान का वजन बहुत ज्यादा था। दो किलोमीटर तक शव को लेकर जाना केवल दो लोगों के लिए असंभव लगता है। शव को दफनाने में कुछ और लोगों का हाथ हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed