फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पत् नीटॉप व नत् थाटॉप में बर्फबारी, मैदानों में बारिश

पत् नीटॉप व नत् थाटॉप में बर्फबारी, मैदानों में बारिश

Wed, 24 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पत्
नीटॉप व नत्
थाटॉप में बर्फबारी, मैदानों में बारिश
चिनैनी। मंगलवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव आ गया। इस दौरान नत्थाटाप, जुगधार, स्योजधार, देराटाप, शिवगढ़ धार की चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। दिनभर ठंडी हवा का दौर भी जारी रहा। मौसम खराब होने से आवागमन पर असर पड़ा है। इसके अलावा दूरदराज के इलाकों में लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे देखते-देखते बादलों ने डेरा डाल लिया। नत्थाटाप में सुबह से शुरू हुई बर्फबारी शाम तक रुक-रुक जारी रही, जबकि पर्यटन स्थल पत्नीटाप में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। इसका सैलानियों ने खूब आनंद लिया। देवदार के पेड़ों पर गिरे फाहे हर किसी को आकर्षित कर रहे थे। बर्फबारी होने से पर्यटन स्थलों के पास के कारोबारियों को भी कारोबार अच्छा होने की उम्मीद जगी है। उधर लाटी, सीरा मोड़ गांव में भी बर्फबारी हुई है। मौसम में बदलाव से फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब अच्छी बारिश होगी। हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव से आवागमन पर असर पड़ा, जबकि दूरदराज के इलाकों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मैदानी इलाकों में बारिश होने से सर्दी में इजाफा हो गया है। इससे राहत पाने के लिए जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। चिनैनी क्षेत्र में भी बर्फबारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सड़कों, गलियों में भरा बारिश का पानी
तापमान में भारी गिरावट, ठंड से राहत को अलावा का लिया सहारा
उधमपुर। तेज बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम के अचानक बदलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। इस दौरान लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखा गया। एयर फोर्स मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। बारिश के बाद तापमान में 11.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग आग सेंकते नजर आए। उधर, ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद शहर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश के बाद कई क्षतिग्रस्त सड़कों में भी पानी भर गया। इससे वाहन चालकों व सड़क के किनारे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरफोर्स के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 9.2 और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed