{"_id":"5a5a65194f1c1bea408b4ac0","slug":"121515873561-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से नीचे गिरी कार, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से नीचे गिरी कार, ड्राइवर की मौत
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। रामबन-गूल मार्ग पर शनिवार की शाम करीब सात बजे एक नई कार सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एक नई मारुति कार में सवार होकर बलियोत निवासी मनीष सिंह और विजय कुमार मैत्रा-गूल मार्ग से कहीं जा रहा था। अचानक कार मनीष से बेकाबू होकर सड़क से नीचे रामबन-मैत्रा रोड पर जा गिरी। लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्घटनाग्रस्त कार से मनीष और विजय को निकाला। मनीष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।