{"_id":"5910bd3d4f1c1b6002851732","slug":"12-year-old-intruder-made-many-exposes","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC से पकड़े गए 12 साल के पाकिस्तानी घुसपैठिए ने किए कई बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC से पकड़े गए 12 साल के पाकिस्तानी घुसपैठिए ने किए कई बड़े खुलासे
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 09 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी संदिग्ध ने किए खुलासे
- फोटो : demo pic
राजोरी जिले के नौशेरा इलाके में पकड़े गए 12 साल के घुसपैठिए अशफाक ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसके इरादे खतरनाक थे। उसने पुलिस को बताया कि नियंत्रण रेखा अनजाने में पार नहीं की थी, बल्कि उसे एक सोची-समझी साजिश के तहत भेजा गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों ने खास मकसद से उसे इस पार भेजा था। उसे नियंत्रण रेखा के फोटो खींचने और नियंत्रण रेखा के आसपास की महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र करने के लिए भेजा गया था। इसके लिए उसे अच्छी-खासी रकम देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
पूछताछ में घुसपैठिए ने बताया कि पाक सेना और आतंकवादियों ने घुसपैठिए को रुपये देने के साथ ही वापस आने के बाद सेना में भर्ती करने का लालच भी दिया था। इतना ही नहीं घुसपैठिए ने बताया कि नियंत्रण रेखा पार करते समय उसने अपनी कुछ वस्तुएं वहीं फेंक दी थीं।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर फेंकी गई वस्तुओं की खोज के लिए भी जल्द सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। ज्ञात हो कि शनिवार को एलओसी पर नौशेरा सेक्टर से पकड़े गए अशफाक अली (12) पुत्र हुसैन मलिक निवासी डुगार तहसील सुमानी जिला भिंबर पीओके से पुलिस पूछताछ कर रही है।