फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12 killed as flood wreak havok in jammu & kashmir

घाटी में बरिश ने मचाई भंयकर तबाही, श्रीनगर में अलर्ट

Thu, 04 Sep 2014 07:05 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
12 killed as flood wreak havok in jammu & kashmir

जम्मू और कश्मीर में पिछले 60 घंटों से हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। भूस्खलन और बाढ़ के चलते अभी तक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


राज्य के कई जिलों में पांच हजार से ज्यादा लोगों के फंसे होने की संभावना हैं। बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सेना और पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड भी बंद हैं। रियासत के कई हिस्से देश-दुनिया से पूरी तरह कट चुके हैं। कश्मीर समेत रियासत के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे राज्य में बिजली, पानी और संचार सुविधाएं अस्त-व्यस्त हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर पर भी बाढ़ का कहर

12 killed as flood wreak havok in jammu & kashmir

श्रीनगर में भी बाढ़ अलर्ट जारी कर द‌िया गया है। इस समय झेलम नदी खतरे के न‌िशान से लगभग चार मीटर उपर बह रही है। झेलम में आई बाढ़ से घाटी के लगभग 23 गांव बुरी तरह से प्रभाव‌ित हुआ है।

दक्ष‌िणी कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम ज‌िले बाढ से सबसे अध‌िक प्रभाव‌ित हुए हैं। पूरे राज्य में आपातकालीन सेवाओं को शुरु कर द‌िया गया है।

बुधवार को बडगाम ज‌िले के अबूरा में दो लोग तेज पानी की चपेट में आकर बह गए। वहीं दक्ष‌िणी कश्मीर में कई अलग-अलग जगहों पर बाढ़ में फंसे 100 से अध‌िक लोगों को सेना ने सुरक्ष‌‌ित न‌िकाला है।

बाढ़ में डूबा पूरा गांव

12 killed as flood wreak havok in jammu & kashmir

वहीं कश्मीर के एक गांव कैमू बाढ़ के पानी से चारों ओर से घ‌िर गया है। ज‌िससे गांव में 1600 से अध‌िक लोग बाढ़ में फंस गए हैं। भंयकर बाढ़ के कारण इस गांव में कोई भी मदद नहीं पहुंच पा रही है।

आधी रात के बाद तक पुंछ, राजोरी, डोडा, रामबन और कश्मीर के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भू-स्खलन के खतरे वाले स्थानों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू संभाग के 23 गांव बाढ़ में घिरे हैं। दो सौ से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। तीन सौ से ज्यादा कच्चे-पक्के घर ध्वस्त हो गए हैं। कटड़ा में वैष्णो देवी के लिए हेलीकाप्टर सेवा पर भी असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed