{"_id":"68a3c7c2565879d48f06da38","slug":"116-people-fall-ill-due-to-food-poisoning-at-a-film-unit-in-leh-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh : लेह में फिल्म यूनिट में फूड पॉइजनिंग से 116 लोग हुए बीमार, जांच के लिए खाने के सैंपल लैब भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh : लेह में फिल्म यूनिट में फूड पॉइजनिंग से 116 लोग हुए बीमार, जांच के लिए खाने के सैंपल लैब भेजे गए
Tue, 19 Aug 2025 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
फूड पॉयजनिंग (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। रविवार देर रात बीमार पड़ने पर फिल्म यूनिट के 116 से ज्यादा लोगों को एसएनएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें ज्यादातर बच्चे और मध्यम आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार फिल्म यूनिट एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। इस दौरान अचानक कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई। इसके चलते मरीजों में निर्जलीकरण का खतरा बन गया। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि आपातकालीन वार्ड में बिस्तरों की सीमित क्षमता के चलते कई मरीजों को जमीन पर बिस्तर लगाकर लेटाना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद डॉक्टरों ने स्थिति को संभाला और मरीजों का इलाज शुरू किया। स्थिति स्थिर होने पर कुछ मरीजों को चुचोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और लद्दाख हार्ट फाउंडेशन रेफर कर दिया गया। अन्य मरीजों का एसएनएम अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। कई मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे
डॉक्टरों के अनुसार, खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि फूड पॉइजनिंग का सटीक कारण पता लगाया जा सके। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारी और लद्दाख पुलिस अस्पताल पहुंची और मरीजों की स्थिति को जाना।