फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: ram madhav says article 370 will be removed by central government

जम्मू-कश्मीर से 370 हटाकर दम लेगी केंद्र सरकार: राम माधव

Sun, 14 Apr 2019 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: ram madhav says article 370 will be removed by central government
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राम माधव - फोटो : एएनआई, फाइल
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार को आयोजित जनसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर तथा देश के बीच 370 बाधा है, जिसे केंद्र सरकार हटा कर दम लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता की भूखी नहीं है, बल्कि राष्ट्र हित में काम करने की पार्टी की लालसा है। देश विरोधी गतिविधियों को भाजपा ही मिटा सकने में सक्षम है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष एक तरफ हो गया है और उनका सिर्फ एक ही लक्ष्य है नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना। विपक्ष के कई नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना संजोये हैं। चंद्रबाबू नायडू के पोते भी प्रधानमंत्री बनने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस हो या फिर अन्य राजनीतिक दल आए दिन मोदी पर किसी न किसी प्रकार का कटाक्ष करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन उनको हर बात का जवाब देश की जनता देगी। पहले चरण में हुए आम चुनावों में यह स्पष्ट हो चुका है। रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की गलत नीतियों के कारण ही भाजपा ने उसका साथ छोड़ दिया। लोगों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय के दौरान भाजपा राज्य में तीस से भी ज्यादा सीटें हासिल कर अकेले दम पर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस एनसी-पीडीपी ने राज्य के हालात बिगाड़ कर रख दिए हैं। भाजपा के शासन में बुरहान वानी जैसे खुंखार आतंकवादियों सहित छह सौ से भी ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed