{"_id":"5c9d2f74bdec2214696168d9","slug":"11553805172-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत में शुक्रवार को चढ़ते पारे से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 मार्च को जम्मू व कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम और भूस्खलन की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। मौसम साफ रहने से घाटी के साथ जम्मू के तापमान में जबरदस्त उछाल आया है। दोनों ही जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान भी ऊपर चला गया है।
जम्मू में वीरवार मौसम की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर को तपिश का भरपूर अहसास किया गया। हल्के बादल छाए रहे, लेकिन देरशाम तक कोई राहत नहीं मिल पाई थी। शहर और आसपास के इलाकों में गर्मी से बचाव के लिए पंखे आदि का इस्तेमाल शुरू हो गया है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 0.9 डिग्री चढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीती रात के न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 5.6
गुलमर्ग माइनस 2.5
लेह माइनस 0.2
पहलगाम 4.0
श्रीनगर 9.3