फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहर में बवाल करने वालों की तलाश

शहर में बवाल करने वालों की तलाश

विज्ञापन
शहर में बवाल करने वालों की तलाश
जम्मू। शहर में कर्फ्यू हटने के बाद भी अफवाहों का बाजार गर्म है। तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन सख्त कार्रवाई करने पर काम कर रहा है। कुछ दिन पहले जम्मू बंद के दौरान हिंसा करने वाले लोगों की पहचान भी की जा रही है। आईजी जम्मू ने एसपी नार्थ की अध्यक्षता में एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन भी किया है जो जानीपुर, गुज्जर नगर और सुभाष नगर में होने वाली हिंसा की जांच करेगी।
विज्ञापन

उधर, बठिंडी इलाके से कश्मीर जाने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी सैकड़ों लोग कश्मीर के लिए निकले। बंद के दौरान जानीपुर कालोनी और गुज्जर नगर इलाके में बवाल हुआ था। देशविरोधी नारे लगाए गए। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर अब भी जम्मू बंद को लेकर तरह तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। रविवार को भी दिनभर अफवाहें फैलती रहीं कि सोमवार को जम्मू बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed