{"_id":"5b79c63642c792466d281a77","slug":"11534707254-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने की एलएएचडीसी चुनाव की सुरक्षा की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने की एलएएचडीसी चुनाव की सुरक्षा की समीक्षा
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पुलिस महा निदेशक एसपी वैद ने रविवार को जंस्कार और कारगिल का दौरा किया। यहां उन्होंने चौथे जनरल लद्दाख स्वायत्त हिल विकास परिषद चुनाव के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों तथा जवानों से बातचीत भी की। उनके साथ आईजीपी कश्मीर एसपी पाणी और डीआईजी सीकेआर विधि कुमार विरदी, एसएसपी पीसीआर कश्मीर शाहिद मेहराज और एसपी कारगिल विनोद कुमार भी थे।
वैद ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस स्टेशन जंस्कार का दौरा किया और अधिकारियों तथा जवानों के दरबार को संबोधित किया। डीजीपी ने कारगिल का भी दौरा किया और डीपीएल कारगिल में जवानों से बातचीत की तथा अधिकारियों की बैठक में एलएएचडीसी चुनावों की तैयारी की समीक्षा की।
दरबारों के दौरान डीजीपी ने पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई शिकायतों को सुना। वैद ने इस क्षेत्र की कठोर जलवायु स्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करने में जवानों की कामकाजी और भूमिका की सराहना की और जिला पुलिस कारगिल के सभी रैंकों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर एसपी पाणी ने इस अवसर पर बात की और कारगिल पुलिस के प्रयासों और कारगिल की समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में डीजीपी को बताया।