{"_id":"5a78ae1b4f1c1b1d368b8d3a","slug":"11517858331-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ आरपार की जंग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ आरपार की जंग जरूरी
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राजोरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए जवानों को एक्स सर्विसेज वेल्फेयर एसोसिएशन ने सोमवार को श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के लोगों ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ अब आर-पार की जंग छेड़ने की मांग की। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों ने भारत माता की जय और शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए।
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन भारत सरकार उसे जवाब देने के बजाय शांति से काम लेना चाहती है। आखिर कब तक सरकार सेना के वीर जवानों को शहीद होने के लिए छोड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने वाले हर युवा का सपना देश सेवा का होता है। वह सेना में जाते वक्त देश सेवा की कसम लेता है और उसे अपनी शहादत देकर भी निभाता है। दूसरी ओेर सरकार बस बड़ी-बड़ी बातें करती है। उसे भी अब ठोस कदम उठाने चाहिए। वर्तमान सरकार को भी एक ही बार में 1947, 1965, 1971 की तरह ही पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। सेना के जवान तो हर स्थिति के लिए तैयार हैं, जरूरत सरकार की तरफ से तैयारी की है। उन्होंने सरकार ने शहीद जवानों के परिजनों को राहत राशि देने और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की है।