फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एक व्यक्ति को हिरासत में लेने पर भड़के ग्रामीण

एक व्यक्ति को हिरासत में लेने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
एक व्यक्ति को हिरासत में लेने पर भड़के ग्रामीण
सुंदरबनी। बैरीपतन तहसील के बाजाबाईं में स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लेने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र के होटलों में दिनदहाड़े शराब पीने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए करतार चंद नामक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। वहीं, सुंदरबनी थाने में उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया था। इस पर स्थानिय लोगों ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर उसे छोड़ने की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन अंगराल ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए कहा कि पुलिस का काम अपराध को रोकना है। करतार चंद को शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया है। लोग प्रदर्शन की बजाए कोर्ट में जा कर जमानत करवाएं, क्योंकि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed