{"_id":"5c38f5c2bdec22737d20b325","slug":"111547236802-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के नई बस्ती इलाके में देर शाम को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। बड़ी बात यह है कि इस रैकेट का पटाक्षेप पुलिस ने नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों ने किया।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती स्थित रामलीला चौक के पास स्थित एक घर पर स्थानीय लोगों को सेक्स रैकेट चलने का संदेह था। शुक्रवार को जब उस घर में एक आदमी और कुछ औरतों को जाते देखा तो लोगों ने स्थानीय पार्षद पवन सिंह के साथ उस घर में दबिश दी। इस दौरान घर के अंदर चले रहे सेक्स रैकेट में लिप्त लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इस दौरान आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गईं, जबकि आदमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उस घर में परिवार के लोग काफी समय से इस धंधे में संलिप्त थे। इस बारे में पुलिस को कई बार अवगत भी करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में गांधीनगर के एसएचओ सुनील जसरोटिया ने कहा कि कि मामले में जांच की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल अभी एफआईआर नहीं लगी है।