{"_id":"5b03dda14f1c1bcf408b6eb6","slug":"111526980001-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में रहमत की बारिश से रोजेदारों का राहत, बंद करने वाले पड़े कूलर और पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में रहमत की बारिश से रोजेदारों का राहत, बंद करने वाले पड़े कूलर और पंखे
Updated Tue, 22 May 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
रमजान
- फोटो : अमर उजाला
पुंछ। शुक्रवार को दोपहर बाद और शनिवार को तड़के पुंछ नगर समेत जिले के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से पारा काफी गिर गया है। मौसम ठंडा होने से लोगों के घरों में पंखे बंद हो गए हैं। मौसम में तब्दीली से रोजा रखने वाले लोगों को भारी राहत मिली है।
विज्ञापन
रोजेदारों का कहना है कि हमें लग रहा था कि इस बार मई में रोजे शुरू होने से गर्मी कुछ परेशान करेगी, लेकिन रमजान के पाक माह में रहमत की बारिश से गर्मी का नामोनिशान नहीं है। मौसम ठंडा हो जाने के कारण पुंछ नगर के साथ मंडी एवं सूरनकोट तहसील में लोगों को घरों एवं दुकानों में चलाए जाने वाले पंखे भी बंद करने पड़ गए हैं।
विज्ञापन
बारिश से एक तरफ जहां आम लोग काफी राहत अनुभव कर रहे हैं, वहीं गेहूं की कटाई की तैयारी कर रहे किसानों को बार-बार होने वाली इस बारिश से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर बाद पुंछ में करीब डेढ़ घंटों तक जम कर बरसे बादलों के बाद शनिवार की सुबह तड़के चार बजे से छह बजे के बीच भी भारी वर्षा होने से जिले के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है।