फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू बनाया जाएगा स्मार्ट शहर : डा. निर्मल

जम्मू बनाया जाएगा स्मार्ट शहर : डा. निर्मल सिंह

Sun, 14 Jan 2018 01:36 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
जम्मू बनाया जाएगा स्मार्ट शहर : डा. निर्मल
जम्मू शहर को स्मार्ट शहर बनाकर उसकी तस्वीर बदली जाएगी। शहर में सड़कों, नालों और नालियों की हालत में सुधार होगा। स्मार्ट सिटी बनते ही लोगों को 24 घंटे बिजली और यातायात सुविधा मिलेगी। यह खुलासा उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने बनतालाब के राजेंद्र नगर में 57.29 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का लोकार्पण करने के दौरान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बताया कि पार्क को 14.15 कनाल भूमि पर बनाया गया है। इसमें खेल मैदान, वर्षा शालिका, हाई मास्ट लाइटें और बैंच सुविधा मिलेगी। तीन साल में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। सड़कों, जल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू शहर को स्मार्ट शहर में तबदील किया जा रहा है। तवी रिवर फ्रंट को साबरमती नदीकी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा तवी आर्टिफिशियल लेक और फ्लाईओवर बनने से यातायात समस्या हल हो जाएगी। जम्मू-अखनूर रोड, रिंग रोड, मल्टी टियर पार्किंग कम बस स्टैंड प्रोजेक्टों का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य एवं बिजली राज्य मंत्री अशिया नकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार रियासत में विकास करवा रही है। लोगों की समस्याओं का हल करवाया जा रहा है। इस मौके पर जेडीए के वीसी राजेश शवन, निदेशक लैंड मैनजमेंट डीएस कटोच, एसई बीएल भगत, सचिव विनय समोत्रा और अन्य मौजूद रहे।


स्वास्थ्य मंत्री ने दी लोहड़ी की बधाई
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रायपुर-दोमाना विस में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विधानसभा को आधुनिक विधानसभा बनाया जा रहा है। विस में कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed