{"_id":"5938560a4f1c1b92038b45b7","slug":"111496864266-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर वाइन शॉप खोलने पर फूंटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर वाइन शॉप खोलने पर फूंटा गुस्सा
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
शहर में शराब के बढ़ते कारोबार और शराब के कारण विगत दिनों में हुई मौत से नाराज कासिम नगर (बाग-ए-बाहु) निवासियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि कुछ दिनों पहले बाग-ए-बाहु इलाके में एक रेहड़ी लगाने वाले की मौत के बाद उपजे तनाव से भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। जिस वाइन शाप को आग लगाई गई थी वह फिर से क्यों खोली गई। इससे नाराज स्थानीय लोग सड़क पर सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद प्रशासन को शहर में शराब की दुकानों को बंद कराना चाहिए। शराब की वजह से कितने परिवार बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, इसकी जानकारी भाजपा-पीडीपी सरकार को है, लेकिन राजस्व के लालच में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। गरीब और मजबूर जनता का दर्द सरकार को नहीं दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इलाके में खुली वाइन शाप को बंद नहीं कराया गया, तो उग्र प्रदर्शन होगा।