फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   110 judicial services officers transferred in J&K

न्यायिक सेवा के 110 अफसरों के तबादले

Wed, 15 Jul 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
110 judicial services officers transferred in J&K

जम्मू कश्मीर के चीफ जस्टिस एन पाल वसंथाकुमार की अध्यक्षता में फुल कोर्ट मीटिंग हुई, जिसमें 110 न्यायिक अफसरों के तबादलों पर फैसला लिया गया। इनमें 43 सेशन जज, 42 सीजेएम/सब जज और 25 मुंसिफ शामिल हैं। इसके अलावा छह नए पदोन्नत सेशन जज और सब जज को भी समायोजित किया गया। जेएंडके हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कनीज फातिमा द्वारा जारी आदेश में राजोरी के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज (पीडीजे) संजय कुमार गुप्ता को स्थानांतरित कर जम्मू का नया पीडीजे बनाया गया है। जम्मू के वर्तमान पीडीजे राकेश सागर जैन को उधमपुर, पीडीजे उधमुपर रमेश कुमार वात्तल को जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल जम्मू का सदस्य मनोनीत किया गया।

विज्ञापन


स्पेशल ट्रिब्यूनल श्रीनगर के सदस्य मोहन लाल मन्हास को सांबा का पीडीजे, सांबा के पीडीजे इंदर सिंह को पीडीजे राजोरी, किश्तवाड़ की पीडीजे बाला ज्योति को प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जम्मू, जम्मू के सत्र न्यायाधीश मोहन सिंह परिहार को किश्तवाड़ का सेशन जज, पीडीजे कुलगाम सुभाष चंद्र गुप्ता को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (मैट्रिमोनियल) जम्मू, एडीजे जम्मू शाम लाल लाहिल को श्रीनगर का द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन


कारगिल के पीडीजे अशोक कुमार को एडीजे (बैंक केस) जम्मू, एडीजे (बैंक जम्मू) संजीव कुमार भगत को एडीजे (टाडा, श्रीनगर), पीडीजे लेह किशोर कुमार को एएसजे (भ्रष्टाचार निरोधक, जम्मू), हाईकोर्ट कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव रविंद्र नाथ वात्तल को प्रदेश कानूनी सेवा प्राधिकरण (नया पद, पहले आईएएस और केएस मनोनीत होते थे), पुंछ के पीडीजे जफर हुसैन बेग को पीओ एमएसीटी जम्मू, मदन लाल (पीओ एमएसीटी, जम्मू) को प्रथम एडीएसजे श्रीनगर, बांडीपोरा के पीडीजे पुनीत गुप्ता को पीडीजे कठुआ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद चटर्जी कौल (पीडीजे कठुआ) को भ्रष्टाचार निरोधक विशेष जज (सीबीआई केस), पुलवामा के एडीजे हक नवाज जरगर को पीडीजे डोडा, ताहिर खुर्शीद रैना (पीडीजे डोडा) को पुंछ का पीडीजे, एडीजे राजोरी निगहत सुल्ताना को जिला जज लीव रिजर्व (हाईकोर्ट विंग जम्मू), लीव रिजर्व हाईकोर्ट (सीपीसी) खलील अहमद चौधरी को पदोन्नत कर एडीजी राजोरी, कठुआ की एडीजे सोनिया गुप्ता को एडीजे उधमपुर, कल्पना रेवो (एडीजे उधमपुर) को जिला जज लीव रिजर्व (जम्मू) बनाया गया है।

जम्मू के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एससी कट्टल को पदोन्नत कर एडीजे कठुआ, पुलवामा के सीजेएम जतिंदर सिंह जम्वाल को पदोन्नत कर फर्स्ट एडीजे बारामुला, सीजेएम श्रीनगर विरेंद्र सिंह बाहु को पदोन्नत कर एडीजे पुलवामा, सीजेएम डोडा राजीव गुप्ता को पदोन्नत कर एडीजे अनंतनाग और सब जज कुलगाम चैन लाल बावोरिया को पदोन्नत कर फोर्थ एडीजे श्रीनगर बनाया गया है।

सीजेएम/सब जजों के तबादले
सुनील गुप्ता को सीजेएम जम्मू, कमलेश पंडिता को सीजेएम रियासी, सुरिंदर सिंह को सब जज/स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट श्रीनगर, अमरजीत सिंह लंगेह को सीजेएम कारगिल, अश्वनी कुमार शर्मा को सब जज लीव रिजर्व हाईकोर्ट, याहया फिरदौस अहंगर को सीजेएम रामबन, मोहम्मद रफीक चाक को म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट (जम्मू), यश पाल शर्मा को एक्साइज मजिस्ट्रेट (जम्मू), विनोद कुमार को सब जज (इलेक्ट्रिसिटी, जम्मू) बनाया गया है।

ओम प्रकाश ठाकुर को सीजेएम डोडा, अनूप कुमार को सब जज (रेलवे मजिस्ट्रेट, जम्मू), मनोज परिहार को सब जज भद्रवाह, संदीप गंडोत्रा को सब जज कटड़ा, अमित कुमार गुप्ता को पैसेंजर टैक्स मजिस्ट्रेट (जम्मू), ओम प्रकाश भगत को सब जज भद्रवाह, मंजीत सिंह मन्हास को सिटी जज जम्मू, संदीप कौर को सब जज नौशेरा, आरती मोहन को सब जज लीव रिजर्व (हाईकोर्ट, जम्मू) बनाया गया है।

सुनील संगरा को सब जज राजोरी, अंजुम आरा को सब जज जम्मू, एहसान उल्लाह परवेज मलिक को पदोन्नत कर सब जज पुंछ, रेणू डोगरा को पदोन्नत कर सब जज रामनगर, सुदेश शर्मा को पदोन्नत कर सब जज लीव रिजर्व (हाईकोर्ट, जम्मू), रजनी शर्मा को फोरेस्ट मजिस्ट्रेट श्रीनगर बनाया गया।


मुंसिफों के तबादले
अदनान सैयद को सब रजिस्ट्रार जम्मू, खेम राज को मुंसिफ किश्तवाड़, तौसिफ अहमद माग्रे को मुंसिफ मजालता, सलाहउद्दीन अहमद को मुंसिफ आरएस पुरा, अर्चना चाढ़क को मुंसिफ बिश्नाह, शबनम शेख को मुंसिफ लीव रिजर्व (हाईकोर्ट जम्मू), सुशील सिंह को मुंसिफ उधमपुर, प्रेम सागर को एडिशनल मोबाइल मजिस्ट्रेट टी (एएमएमटी) उधमपुर, अरुण कुमार कोतवाल को मुंसिफ डोडा, नवीन जम्वाल को एएमएमटी जम्मू, सरफराज नवाज को एएमएमटी राजोरी बनाया गया। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed