फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   11 SSP and SP changed in the state

प्रदेश में 11 SSP और SP बदले, जोगिंदर कुमार को ट्रैफिक जम्मू तैनात किया गया

Tue, 10 Apr 2018 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Updated Tue, 10 Apr 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
11 SSP and SP changed in the state
जम्मू
गृह विभाग ने 11 एसएसपी और एसपी के तबादले किए हैं। एसएसपी ट्रैफिक जम्मू निशा नथ्याल को आईआर की दसवीं बटालियन में कमांडेंट बनाया गया है। बटालियन कमांडेंट रंदीप कुमार को सीआईडी के स्पेशल ब्रांच में एसएसपी नियुक्त किया गया है। आईआर 15 वीं बटालियन के कमांडेंट शौकत अहमद डार को शरी में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक रूरल एजाज अहमद भट्ट को शौकत अहमद डार की जगह पर नियुक्त किया गया है। पुलिस हेडक्वार्टर में एआईजी कुलबीर सिंह को एसएपी पीसीआर जम्मू और एसएसपी पीसीआर जम्मू जोगिंदर कुमार को एसएसपी ट्रैफिक जम्मू तैनात किया गया है। श्रीनगर में एसपी पीसीआरताहिर अहमद जिलानी को एसपी सिटी ट्रैफिक श्रीनगर भेजा गया है। पीसीआर में तैनात ताहिर सलीम खान को पुलिस हेडक्वार्टर में अगले आदेशों तक रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन


मुज्जफर हुसैन शाह अतिरिक्त एसपी ट्रैफिक श्रीनगर को एसपी ट्रैफिक श्रीनगर के पद पर भेजा गया है। अतिरिक्त एसपी रामबन मुश्ताक अहमद को एसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू शाहीन वाहिद के स्थान पर भेजा गया है। आईआर की 16वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मुब्बसर हुसैन को अतिरिक्त एसपी ट्रैफिक श्रीनगर भेजा गया। एसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू शाहीद वाहिद को आईआर की 24वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तबादले के लिए ट्रांसपोर्ट अलाउंस प्रावधानों के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed