फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   11 people found infected in Mahor after testing

जांच के बाद माहौर में 11 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
11 people found infected in Mahor after testing
रियासी। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं। सोमवार को माहौर ब्लॉक में जांच के बाद 11 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान ब्लॉक में करीब दो सौ लोगों की जांच की गई। इसके साथ सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। उनके भी टेस्ट करवाए जाएंगे। अगर ज्यादा मामले मिलते हैं तो संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिनों से जिले में संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई थी। पॉजिटव मामले एक की संख्या तक पहुंच गए थे। सोमवार को गयारह मामले आने के बाद जिला में अब संक्रमण के मामलों की संख्या चौदह पहुंच गई है। सोमवार को ब्लॉक रियासी, कटड़ा और पौनी से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed