फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   11 Govt Employees Terminated In Interest of Nation As Per Constitutional Provision Terrorist Syed Salahuddin Son In Govt Jobs

गद्दारी की सजा: जम्मू-कश्मीर में 11 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, मोस्टवांटेड आतंकी सलाहुद्दीन के दो बेटे भी कर रहे थे नौकरी

Sat, 10 Jul 2021 07:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Jul 2021 07:18 PM IST
सार

टेरर फंडिंग, अलगाववाद और आतंकियों को पनाह देने में संलिप्त प्रदेश के 11 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। बर्खास्त कर्मचारियों के संबंध आतंकी सगंठनों से पाए गए हैं। ये सभी देश के खिलाफ रची जा रही साजिशों का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
11 Govt Employees Terminated In Interest of Nation As Per Constitutional Provision Terrorist Syed Salahuddin Son In Govt Jobs
आतंकी सैयद सलाहुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशविरोधी गतिविधियों और आतंकियों से गठजोड़ मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। ये कर्मचारी टेरर फंडिंग, अलगाववाद और आतंकियों को पनाह देने जैसी देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। सरकार की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत मामलों की समीक्षा के लिए गठित समिति ने दो अलग-अलग बैठकों में 11 कर्मचारियों की बर्खास्तगी की संस्तुति की। समिति की दूसरी बैठक में तीन और चौथी में आठ कर्मचारियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन


इसी आधार पर पाकिस्तान में रह रहे हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटों सैयद अहमद शकील और शाहिद यूसुफ को भी नौकरी से निकाला गया है। ये दोनों टेरर फंडिंग मामले में शामिल रहे हैं। एनआईए ने दोनों को ट्रैक करने के बाद उनका ट्रायल किया था। इसमें पाया गया था कि दोनों हिजबुल के लिए पैसे एकत्रित करते थे। हवाला के जरिये फंड भी ट्रांसफर करते थे। सूत्रों के अनुसार बर्खास्त होने वालों में एक कुपवाड़ा आईटीआई का अर्दली है जो लश्कर-ए-ताइबा के ओजीडब्ल्यू के रूप में काम करता है।
विज्ञापन


वह आतंकियों को सुरक्षा बलों की मूवमेंट की जानकारी देता था। अनंतनाग के दो शिक्षकों जब्बार अहमद पर्रे और निसार अहमद तांत्रे को देशविरोधी गतिविधियों एवं अलगाववाद को बढ़ावा देने समेत जमात ए इस्लामी व दुख्तरान ए मिल्लत जैसे अलगाववादी संगठनों को समर्थन देने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। दोनों पर पाकिस्तानी एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तो इस वजह से बौखलाया पाकिस्तान: जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी गतिविधियों और घुसपैठ के पुराने रास्तों पर एक नजर

स्वास्थ्य विभाग के अर्दली नाज मोहम्मद एली की आतंकियों से संबंध के कारण छुट्टी की गई है। वह हिजबुल मुजाहिदीन का ओजीडब्ल्यू था और आतंकी गतिविधियों से उसका सीधा संबंध था। उसने दो खूंखार आतंकियों को अपने घर पर छिपाकर भी रखा था। बिजली विभाग के इंस्पेक्टर शाहीन अहमद लोन को हिजबुल मुजाहिदीन के लिए हथियारों की तस्करी में शामिल पाया गया। उसे पिछले साल जनवरी महीने में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो आतंकियों के साथ पकड़ा गया था। दो पुलिसकर्मियों को भी बर्खास्त किया गया है।


बर्खास्त होने वाला पुलिसकर्मी हमले में था शामिल
सूत्रों का कहना है कि बर्खास्त होने वाले पुलिसकर्मियों ने न केवल गोपनीय सूचनाएं आतंकी संगठनों तक पहुंचाई बल्कि एक पुलिसकर्मी तो सुरक्षा बलों पर हमले में भी शामिल रहा।

सबसे ज्यादा अनंतनाग के कर्मचारी बर्खास्त
सूत्रों ने बताया कि बर्खास्त होने वालों में अनंतनाग के दो सरकारी शिक्षक हैं जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। आतंकियों से भी उनका संबंध रहा है। दो पुलिसकर्मियों पर आतंकियों तक विभाग की गोपनीय सूचनाएं पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की गई है। बर्खास्त किए कर्मचारियों में चार अनंतनाग, तीन बडगाम और बारामुला, श्रीनगर, पुलवामा व कुपवाड़ा के एक-एक कर्मचारी है। शिक्षा विभाग के सबसे ज्यादा चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। दो पुलिसकर्मियों के अलावा कृषि, कौशल विकास, बिजली, स्किम्स और स्वास्थ्य विभाग के एक-एक कर्मचारी की सेवा समाप्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed