फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   11 dead in road accident in kupwara

कुपवाड़ा में कार खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत

Tue, 11 Aug 2015 09:21 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
11 dead in road accident in kupwara

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा साधना टॉप के पास हुआ है। इस हादसे में एक लड़के समेत ग्यारह लोगों के मारे जाने की खबर है। यह घटना शाम 7.30 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो कुपवाड़ा से करनाह जा रही थी तभी साधना टाप के पास सूमों का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और सूमों सैंकडों फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूत्रों के मुताबिक कार में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस और रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। खाई में गिरी कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस भीषण हादसे में मारे गए सभी लोगों के प्रति रियासत के मुख्यमंत्री मु्फ्ती मोहम्मद सईद ने शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर में ट्रक पलटा, तीन की मौत

11 dead in road accident in kupwara

उधमपुर से मजालता की तरफ जा रहा एक ट्रक मंगलवार की रात करीब आठ बजे मियांबाग इलाके में सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में ट्रक में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। दो घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। इनमें एक 14 साल का किशोर भी शामिल है, जिसकी हालत काफी गंभीर है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक मजालता क्षेत्र से एक दर्जन रेशमकीट पालक मंगलवार को उधमपुर में कोकुन बेचने आए थे। दरअसल, उधमपुर में कोकुन की मंडी लगती है। कोकुन बेचने के बाद रात को सभी ट्रक में सवार होकर वापस उधमपुर से मजालता की तरफ जा रहे थे।

इनके अलावा एक दर्जन और लोग थे, जिन्हें ट्रक चालक ने लिफ्ट दी थी। मियांबाग इलाके में जब ट्रक पहुंचा तो चालक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया।

मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक से सभी घायलों को निकाला गया। इनमें मजालता निवासी मुंशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनाल के रहने वाले जगदीश कुमार और राम सरण की जम्मू में लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

दोनों के अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोर दीप शर्मा और अन्य घायल बंटू को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed