बदले अधिकारी, जानिए अब कौन है आपके जिले का डीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य प्रशासन में बुधवार को व्यापक फेरबदल किया गया। 21 आईएएस और 18 केएएस अफसरों समेत कुल 39 आला अफसरों के तबादलों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में देर शाम को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मुहर लगी। अब रोहित कंसल कश्मीर के नये मंडलायुक्त होंगे। कंसल को शेलेंद्र कुमार की जगह नियुक्त किया गया है। शैलेंद्र कुमार को आयुक्त सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के पद पर भेजा गया है।
तबादलों के अंतर्गत जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, डोडा, राजोरी, पुंछ, रामबन और रियासी के अलावा कश्मीर संभाग के अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम और पुलवामा के डीसी बदले गए हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर एकाउंट्स सर्विस के पांच और जम्मू कश्मीर इंडियन सिस्टम आफ मेडिसन के एक अफसर को भी तब्दील किया गया है।
विपुल पाठक परिवहन विभाग के आयुक्त
आईएएस प्रदीप कुमार त्रिपाठी का इंपा को महानिदेशक के पद पर नियुक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बीबी व्यास को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
विज्ञान एवं तकनीक विभाग के आयुक्त सचिव विपुल पाठक को परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव पद पर, अशोक कुमार परमार को भेड़ एवं पशु पालन विभाग का आयुक्त सचिव, विनिता गुप्ता को सचिव एआरआई एंड ट्रेनिंग, शाहिद इनायत उल्लाह को श्रम एवं रोजगार विभाग का सचिव, स्कूल एजूकेशन जम्मू के निदेशक तुषार कांति शर्मा को जम्मू कश्मीर स्पेशल ट्रिब्युनल का सदस्य, परवेज अहमद मलिक को सचिव विज्ञान एवं तकनीक विभाग, निर्मल शर्मा को सचिव स्कूल एजूकेशन, शफात नूर को सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
डीसी बड़गाम खुर्शीद अहमद शाह को खेल एवं युवा मामलों के विभाग का सचिव, जफर अहमद बट को एक्साइज कमिश्नर जम्मू कश्मीर, सौरभ भगत को सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हेमंत कुमार शर्मा को निदेशक कमांड एरिया विभाग जम्मू, दिलशाद खान को जम्मू कश्मीर की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, पुंछ के डीसी सज्जाद अहमद खान को डीसी पुलवामा के पद पर तब्दील किया गया है।
राजोरी के नए डीसी जितेंद्र सिंह
अनंतनाग के डीसी सौगात विस्वास को तब्दील कर निदेशक रोजगार विभाग, कठुआ के डीसी जितेंद्र सिंह को डीसी राजोरी, श्याम विनोद मीणा को डीसी डोडा, शाहिद इकबाल को डीसी कठुआ, मुबारक सिंह को डीसी सांबा, मंजूर अहमद लोन को डीसी बड़गाम, मोहम्मद हुसैन मलिक को डीसी पुंछ, आरके वर्मा को विशेष सचिव मेडिकल एजूकेशन विभाग, शब्बीर अहमद बट को डीसी रियासी, डॉ. अब्दुल रशीद निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू, जहांगीर मीर को निदेशक समाज कल्याण विभाग कश्मीर।
पीरजादा हफीज उल्लाह शाह को विशेष सचिव एआरआई, गुलजार हुसैन जेकेईडीए सीईओ, बिलाल अहमद बट निदेशक सीएपीडी कश्मीर, निसार हुसैन वानी डीसी कुलगाम, रोहित खजूरिया निदेशक मुकारब मंडी हेरीटेज सोसायटी, बशीर अहमद खान डीसी अनंतनाग, अब्दुल रशीद वार निदेशक कमांड एरिया कश्मीर, चौधरी रशीद आजम इंकलाबी डीसी रामबन, नजीर अहमद मीर को सईओ टीडीए गुलमर्ग, फारूक अहमद राथर एडीडीसी कुपवाड़ा, डॉ. अब्दुल कबीर डार निदेशक इंडियन सिस्टम आफ मेडिसन को इसी विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कैबिनेट ने एकाउंट्स सर्विसेज के पांच अफसरों को भी तब्दील कर दिया। इनमें ए एमएम जहांगीर, जहूर अहमद बट, लोचन दास, मोहम्मद असलम मलिक, मोहम्मद रफी अंद्राबी शामिल हैं।