{"_id":"a13e757670c96af594b79ec76070e28e","slug":"10th-merit-list-will-reshuffle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: दसवीं की मेरिट लिस्ट में होगा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: दसवीं की मेरिट लिस्ट में होगा फेरबदल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवैल्यूएशन के रिजल्ट के बाद दसवीं की बोर्ड की परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में बड़ा उतार-चढ़ाव होता दिख रहा है। पुंछ की मनजोत कौर सूदन के रिवैल्यूएशन रिजल्ट निकलने के बाद सबसे अधिक अंक बन गए हैं। मनजोत कौर सूदन ने दसवीं की टॉपर से अधिक अंक हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन के अधिकारी का कहना है कि रिवैल्यूएशन के रिजल्ट की दूसरी सूची अभी निकलनी है। दूसरी सूची के बाद बोर्ड मेरिट लिस्ट की सूची को रिवाइज्ड करेगा। हो सकता है कि इसमें मनजोत कौर सूदन दसवीं की टापर बन जाए।
विज्ञापन
2014-15 के शिक्षा सत्र में दसवीं के राज्य शिक्षा बोर्ड के जब परीक्षा परिणाम निकले थे, तो इसमें रामनगर के बीवीएम स्कूल की प्रतीक्षा ने 492 अंक हासिल करके पहली पोजीशन हासिल की थी। रिजल्ट के बाद नाखुश सैकड़ों विद्यार्थियों ने रिवैल्यूएशन फार्म भरे थे।
विज्ञापन
बोर्ड ने 17 सितंबर को रिवैल्यूएशन रिजल्ट की पहली सूची जारी की है। इस सूची में मनजोत कौर सूदन के 493 अंक हो गए हैं, जो अब टॉपर बन गई है। मनजोत ने रिजल्ट में 485 अंक के साथ आठवीं पोजीशन हासिल की थी।
इस तरह अब तक प्रतीक्षा (492) को पीछे छोड़ कर मनजोत दसवीं में पहली पोजीशन हासिल करती नजर आ रही है। हालांकि अभी तक बोर्र्ड ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है। इसके अलावा आकांक्षा (रोल नंबर 2649001) ने रिवैल्यूशन रिजल्ट के बाद बड़ी छलांग लगाकर 491 अंक हासिल किए हैं। वह तीसरी पोजीशन पर कब्जा करती नजर आ रही है।
बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी डा. फारूक अहमद ने बताया कि मनजोत कौर सूदन के अंक बढ़ने की जानकारी बोर्ड के उच्च अधिकारियों को दे दी है। रिवेल्यूएशन रिजल्ट की अभी दूसरी लिस्ट निकलनी बाकी है। उसके बाद ही टॉपर का फैसला हो पाएगा।