फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10th exams start from today

दसवीं के छात्रों के इम्तिहान की घड़ी शुरू

Thu, 03 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
10th exams start from today

शुक्रवार से जम्मू संभाग में समर सेशन स्कूलों में दसवीं की बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं, जिसकी तैयारियां वीरवार को अंतिम चरण में थीं।

विज्ञापन


दिन भर विद्यार्थी अपने घरों में रिवीजन करते रहे। शुक्रवार को पूरे जम्मू संभाग में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने को लेकर इस बार बोर्ड ने विशेष प्रबंध किए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर इस बार जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से विशेष तौर पर सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार, एसडीएम और डीसी स्वयं परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर जांच करेंगे और पेपर पुलिस की कस्टडी में रहेंगे। शुक्रवार को पहला पेपर एडिशनल/ओपशनल विषय का है।

बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरे जम्मू संभाग में 518 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। इनमें सरकारी और निजी स्कूलों के 50472 विद्यार्थियों ने परीक्षा देनी है। शुक्रवार के पेपर को लेकर वीरवार को दिन भर विद्यार्थियों ने रिवीजन की।


परीक्षा का समय सुबह 11 बजे है और विद्यार्थियों को साढे़ दस बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना है। दूसरा पेपर नौ मार्च को अंग्रेजी का होगा। इस परीक्षा में सभी विद्यार्थी पहुंचेंगे।

17 फरवरी को विद्यार्थियों ने प्रैक्टीकल पहले ही दे दिए थे। नकल को रोकने के लिए बोर्ड की टीमें भी तैयार हैं। सभी जिलों में बोर्ड की टीमों ने दूर दराज ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में पहुंच कर निरीक्षण करना है। वहीं जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed