फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10th cbsc out jammu kashmir

सीबीएसई 10th रिजल्ट: पढ़ें होनहार बच्चों के सपने

Fri, 29 May 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 29 May 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
10th cbsc out jammu kashmir

सीबीएसई के दसवीं के परीक्षा परिणाम में रियासत के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। काफी संख्या में विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल करके रियासत का नाम रोशन किया है। परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता सुबह से ही बनी हुई थी, लेकिन दोपहर को परिणाम निकलने के बाद उत्सुकता शांत हुई।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलने पर अंजली, भूमिका, अक्षय गुप्ता और अन्य कई विद्यार्थियों की खुशी को देख कर लगता था कि मानो आज इन्होंने दुनिया को जीत लिया हो। पिछले दिनों दसवीं के परीक्षा परिणाम को लेकर सीबीएसई की तरफ से 27 मई का समय दिया गया था। विद्यार्थी 27 मई को लेकर उत्सुक भी थे, लेकिन 27 मई को अचानक दिन में बदलाव करके 28 मई कर दिया गया।
विज्ञापन


पूरी रियासत में 28 मई वीरवार को परीक्षा परिणाम को लेकर केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल व सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी स्कूल के हजारों विद्यार्थी सुबह से इंतजार करने लगे थे। दोपहर करीब दो बजे सीबीएसई के वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। फिर जैसे जैसे विद्यार्थियों को इसका पता चलता गया, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इशिता बनना चाहती आईएएस अधिकारी

जोधामल पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की इशिता धर ने सीबीएसई की परीक्षा में दस सीजीपीए अंक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया। देर रात तक पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन करने के साथ ही वह इतने अच्छे अंक हासिल कर पाई है। इशिता धर ने बताया कि वह ग्यारहवीं कक्षा में मेडिकल विषय में पढ़ाई जारी रखते हुए मेडिकल में अपना अच्छा बेस बनाकर आईएएस के लिए तैयारी करना चाहती है।


एयरो स्पेस के क्षेत्र में कमाना चाहते नाम

जोधामल पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा के मनज्योत सिंह ने सीबीएसई की परीक्षा में दस सीजीपीए अंक लाकर अपने माता पिता सहित स्कूल प्रशासन सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। मनज्योत सिंह ने कहा कि दसवीं कक्षा में दस सीजीपीए हासिल कर अभी पहली सीढ़ी पर चढ़ने की शुरुआत हुई है और मंजिल को पाने के लिए कई सारी सीढ़ियों को पार करना है। पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा दादी और माता-पिता ने प्रेरित किया। उसका सपना है कि वह अपना नाम एयरो स्पेस की दुनिया में रोशन करे। उन्होंने बताया कि वह एरोनौटिकल इंजीनियरिंग करके आसमान की दुनिया में अपना और अभिभावकों का सपना पूरा करेंगे।


कार्डियोलाजिस्ट बनना चाहते परमज्योत

जोधामल पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा के परमज्योत सिंह ने सीबीएसई की परीक्षा में दस सीजीपीए अंक हासिल किए। उसकी छोटी-छोटी आंखों में अपने और अपने समाज में रहने वाले गरीब लोगों के लिए कई सारे सपने संजोये हैं। परमज्योत सिंह ने बताया कि दस सीजीपीए हासिल कर उन्हें बहुत ही ज्यादा खुशी हुई है। इसके साथ ही उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि वह मेडिकल विषय में पढ़ाई को जारी रखते हुए एक अच्छे और बेहतर कार्डियोलाजिस्ट बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों का इलाज कर सामाजिक कार्य करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed