फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10th, 12th topper will be honored at convocation

दीक्षांत समारोह में सम्मानित होंगे 10वीं, 12वीं के टॉपर

Sun, 03 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 03 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
10th, 12th topper will be honored at convocation

दसवीं और बारहवीं कक्षा में पहली पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। एनुअल कनवोकेशन 2015 के शीर्षक से प्रस्तावित किए गए विशेष समारोह के लिए जम्मू युनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम का चयन किया गया है।

विज्ञापन


सोलह जनवरी 2016 की सुबह दस बजे से प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के पहली पोजीशन होल्डर विद्यार्थियों को खास तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड की अकादमिक निदेशक कनीज फातिमा ने शनिवार को दीक्षांत समारोह का नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


खास बात है कि सोलह जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में वर्ष 2011 से 2014 तक के शैक्षणिक सत्र के पहली पोजीशन होल्डर विद्यार्थियों को बाकायदा मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार शैक्षणिक सत्र के दौरान दसवीं और बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट भी अपलोड कर दिया गया है। टॉपर विद्यार्थियों को वेबसाइट पर सात जनवरी से पूर्व तक समारोह में अपने आने की जानकारी दर्ज करनी होगी।

जम्मू संभाग के लिए नियुक्त किए गए बोर्ड के अकादमिक अधिकारी बीके पाठक ने बताया कि वर्ष 2011 से 2014 तक के सत्र में टॉपर रहे बच्चों से संपर्क किया जा रहा है।


टॉपर विद्यार्थी के साथ परिवार से कोई एक सदस्य और स्कूल के प्रिंसिपल को बुलाया जाएगा। विद्यार्थियों के आने जाने से लेकर रहने और खाने का खर्च बोर्ड वहन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed