{"_id":"5d9ec80e8ebc3e01463f4987","slug":"10th-12th-examinations-in-winter-zone-in-jammu-kashmir-will-begin-by-the-end-of-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः इस महीने के अंत तक होंगी विंटर जोन में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः इस महीने के अंत तक होंगी विंटर जोन में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
Thu, 10 Oct 2019 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर जोन के स्कूलों की कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की परीक्षाएं अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से आयोजित होंगी। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन के चेयरमैन को इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष ने संदेशों के आदान प्रदान के लिए जिला अधिकारियों की मोबाइल फोन सेवाओं की बहाली के लिए अनुरोध किया। इस दौरान सलाहकार ने उन सभी अधिकारियों की विस्तृत सूची मांगी, जिनके फोन नंबर बहाल किए जाने हैं। पेपर लीकेज से बचने के लिए डेट शीट, क्लास और डेट के अनुसार संबंधित थानों से गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के संबंध में जल्द ही सुपरवाइजरी स्टाफ को विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
अधीक्षक परीक्षा संबंधित पुलिस थानों में सीलबंद उत्तर पुस्तिका/पैकेट जमा करेंगे और बाद में बीओएसई स्टाफ द्वारा एकत्र किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई लागू होगी। बैठक में आयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा सरिता चौहान, स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष वीना पंडिता, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर मोहम्मद यूनिस, निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू अनुराधा गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन