{"_id":"5f7632838ebc3eefbb075c5d","slug":"1093-more-infected-in-state-17-succumbed-jammu-city-news-jmu219879959","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 1093 और संक्रमित, 17 ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 1093 और संक्रमित, 17 ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 1093 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 692 और कश्मीर से 401 मामले हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 76163 तक पहुंच गया है। इसमें 16413 मामले सक्रिय हैं। इस बीच प्रदेश में 17 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 13 और कश्मीर से 4 मौतें हुई हैं।
जम्मू में सर्वाधिक संक्रमित मामले आने का सिलसिला जारी है। वीरवार को जिले में 490 नए संक्रमित मामले मिले। चिंता यह है कि यह सभी मामले अन्य वर्ग और स्थानीय हैं। जिले में आठ मौतें हुई हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 13505 तक पहुंच गया है, जिसमें 3390 मामले सक्रिय हैं। अब तक जिले में 193 लोगों की मौत हो चुकी है। संभाग में राजोरी में 39, उधमपुर में 20, कठुआ में 16, डोडा में 22, सांबा में 20, पुंछ में 14, रामबन में 22, किश्तवाड़ में 49 मामले आए हैं। कश्मीर में श्रीनगर से 164, बड़गाम से 54, बारामुला से 39, पुलवामा से 25, अनंतनाग से 16, बांदीपोरा से 34, कुपवाड़ा से 27, गांदरबल से 27, कुलगाम से 13 और शोपियां से 2 मामले आए हैं। कुल 1093 मामलों में 15 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं।
प्रदेश में 2915 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 2915 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 579313 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 15446 को होम क्वारंटीन, 16413 को आइसोलेशन, 50787 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 495469 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1643722 सैंपलों में से 1567559 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 16413 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 9550 और कश्मीर से 6863 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 356 और कश्मीर से 843 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में 1680 मरीज ठीक हुए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में वीरवार को कोरोना संक्रमित 1680 मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 1071 और कश्मीर से 609 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 58552 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 20058 और कश्मीर से 38494 मरीज हैं।