फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   उधमपुर में आठ दुकानों के तोड़े ताले

उधमपुर में आठ दुकानों के तोड़े ताले

विज्ञापन
उधमपुर में आठ दुकानों के तोड़े ताले

विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार देर रात को चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़ दिए। हालांकि दुकानों के अंदर कोई कीमती सामान व नकदी न होने के कारण चोरों के कुछ नहीं लगा। वहीं सुबह जब व्यापार मंडल को इसकी सूचना मिली तो सभी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने रोष भी प्रकट किया। पुलिस ने दुकानों के अंदर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चोरों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।

जानकारी अनुसार शहर के कोर्ट रोड व गैड़ा तालाब इलाके में सुबह करीब नौ बजे जब दुकानदार अपनी दुकानों में पहुंचे तो शटर में लगाए गए ताले टूटे हुए देख कर हैरान रह गए। कुछ दुकानों के शटर भी टूटे हुए थे। चोरों ने छह दुकानों के ताले कोर्ट रोड में तोड़े थे, जबकि दो दुकानों के ताले गैड़ा तालाब इलाके में तोड़े थे। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही व्यापार मंडल को भी सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई, वहीं व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने कहा कि कोर्ट रोड पुलिस स्टेशन से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही मौजूद है, इसके बावजूद चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़ दिए और पुलिस को इसका कुछ भी पता नहीं चला। रात को शहर के बीच पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, लेकिन फिर भी चोर ताले तोड़ कर चले गए और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। इससे तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े होते हैं। इससे पहले भी शहर के बीच कई चोरी के मामले सामने आ चुके हैं,, लेकिन पुलिस को अभी तक चोरों केे पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस ने कोर्ट रोड में दुकानों के अंदर लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चोरों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर मामलों को सुलझाया जाए। शहर के बीच बिना लाइसेंस की कई रेहड़ियां व फड़ियां चल रही है। इनका चलाने वालों के पास किसी तरह के पहचान पत्र भी नहीं है। पुलिस व प्रशासन भी इनकी पहचान को लेकर कुछ नहीं कर रही है। पुलिस को इसको अब गंभीरता से लेकर काम करना होगा। इस मौके पर विजय शर्मा, कमल गुप्ता, राहुल मगोत्रा, जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार, अंकित सेनसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed