{"_id":"5c4377abbdec22736153f723","slug":"101547925419-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकोटिया कर रहे गलत बयानबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनकोटिया कर रहे गलत बयानबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नीली नाला में डिग्री कालेज की मंजूरी मिलने के बाद पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मनकोटिया के आरोपों को गलत साबित करने के लिए ही डिग्री कालेज के लिए की गई सिफारिश के पत्र की प्रतियां सबके सामने लाई जा रही हैं। यह बातें शनिवार को उधमपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि मनकोटिया की तरफ से लगातार बयान दिया जा रहा कि पवन गुप्ता डिग्री कालेज के लिए भेजा गया गलत सिफारिश पत्र दिखा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पवन गुप्ता ने कहा कि नीली नाला में डिग्री कालेज की मांग का सिफारिश पत्र प्रधान सचिव नवीन के चौधरी को सौंपा था, जिन्होंने इसे मार्क किया था। इसके बाद ही नीली नाला को डिग्री कालेज मिला है। मगर पैंथर्स नेता बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यह बयान राजनीतिक हताशा में दिया जा रहा है। नीली नाला में कालेज बनने के बाद उधमपुर के साथ ही रियासी जिले के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।