{"_id":"5b935f61867a557ffa245647","slug":"101536384865-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में पति-पत्नी समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में पति-पत्नी समेत तीन जख्मी
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के कालाकोट सब डिवीजन के खवास इलाके में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खवास के दग्गर क्षेत्र में मोहम्मद रफीक और वीडीसी सदस्य छत्तर सिंह के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था।
वीरवार की रात को दोनों परिवारों के बीच फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो गालीगलौज के बाद मारपीट में बदल गई। मारपीट में रफीक, उसकी पत्नी परवीन अख्तर और छतर सिंह घायल हो गए। आस पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव कर तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इसी दौरान छत्तर सिंह के बेटे जमीर सिंह ने अपनी वीडीसी बंदूक से हवा में फायर कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसपी राजोरी यूसुफ चौधरी ने बताया कि हवा में फायर करने वाले वीडीसी सदस्य जमीर सिंह को गिरफ्तार कर उसकी बंदूक जब्त कर ली है। पुलिस ने झगड़े का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने छत्तर सिंह, उसके बेटे व 8 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।