{"_id":"5b3bd9094f1c1bc4248b45a1","slug":"101530648841-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर राड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर राड से हमला
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बट्टलबालियां इलाके में मंगलवार सुबह ट्रक को घाटी की तरफ जाने से रोकने पर उसके चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर राड से हमला कर दिया। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जब अमरनाथ यात्रा का जत्था घाटी की तरफ जा रहा था उस दौरान विभिन्न हिस्सों में ट्रकों को रोक कर रखा गया था। इस बीच सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक (जेके21सी-3848) का चालक आगे बढ़ने का प्रयास करने लगा, तो संजय सिंह नाम के ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोकना चाहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते उक्त चालक ने लोहे की राड से जवान के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ 302 अंडर सेक्शन, 353 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।