फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सरकार ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा दिया

सरकार ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा दिया

Wed, 11 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा दिया
जम्मू। शहीद जवानों पर कोई प्रतिक्रिया न देने पर विपक्ष ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को आड़े हाथ लिया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्य सरकार पर राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार की नीतियों से जवानों का हौसला कमजोर करने की कोशिशें की जाती हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में राज्य सरकार पत्थरबाजों और आतंकियों के पुनर्वास के लिए कई नीतियों पर काम कर रही है। लेकिन, शहीद जवानों के परिवार के पुनर्वास के लिए कोई उचित नीति नहीं बनाई गई है। देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्र के खिलाफ आग उगलने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कांग्रेस में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। नेकां के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में तीन शहीदों के शव पैतृक गांव लाए गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई मंत्री अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। सरकार जवानों को इज्जत नहीं दे रही है। यह सत्ता में बैठी भाजपा के लिए भी शर्मनाक है। भाजपा राष्ट्र के सम्मान का डंका बजाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात विपरीत हैं।
विज्ञापन


‘सीएम के पास शहीद जवानों के परिवार के लिए समय नहीं’
पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री घाटी में कोई मौत होने पर पत्थरबाजों के घर जाकर सांत्वना दे रही हैं, लेकिन शहीद जवानों के परिवार वालों के पास जाने के लिए उनके पास समय नहीं है। केंद्र में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के परिवार वालों को एक करोड़ रुपये की राशि देने के दावे किए थे, लेकिन ऐसी कोई नीति नहीं बनाई गई। अलगाववादियों, पत्थरबाजों और आतंकियों के पुनर्वास के लिए ही नीतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘विपक्षी दल ऐसे मौकों को भुनाकर कर रहे राजनीति’
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एनआईए की छापेमारी, आपरेशन आलआउट सहित अन्य ठोस गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन, विपक्षी दल ऐसे मौकों को भुनाकर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। शहीदों की शहादत में ऐसे दल खुद ही गायब रहते हैं। सरकार शहीदों के सम्मान में सभी सुविधाएं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed