फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुंछ में खेलों को मिले प्रोत्साहन: द्रविड़

पुंछ में खेलों को मिले प्रोत्साहन: द्रविड़

Tue, 03 Apr 2018 01:35 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में खेलों को मिले प्रोत्साहन: द्रविड़
पुंछ। पुंछ में खेलों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, जिस कारण युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। यह बात पूर्व भारतीय कप्तान और जूनियर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने लोगों से मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन

सोमवार को सेना की ओर से नगर स्थित नाटो आडिटोरियम में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्य में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को पूर्व क्रिकेट स्टार राहुल द्रविड़ से रूबरू होने का मौका मिला। इस दौरान राहुल द्रविड़ ने कहा कि मैं पहली बार जम्मू-कश्मीर आया हूं। मुझे यहां आ कर बहुत अच्छा लगा। पुंछ को कुदरत ने बहुत ही सुंदरता प्रदान की है। यहां के लोगों में खेलों के लिए लगाव को देख कर अच्छा लगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर निशू गुप्ता, इम्तेयाज सलारिया, इफ्तिखार आज्मी ने राहुल द्रविड़ को गड़ी पैहना कर श्री बुड्ढा अमर नाथ मंदिर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल द्रविड़ के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। सनद रहे कि राहुल द्रविड़ इन दिनों परिवार सहित पुंछ के दौरे पर हैं। जाननकारी के अनुसार सेना की पुंछ ब्रिगेड के कमांडर एएस पिंडारक क्रिकेट स्टार के जीजा हैं और वह उनसे मिलने आए हुए हैं। राहुल द्रविड़ ने कहा कि युवाओं को खेलों में अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। खेलने वाला हर खिलाड़ी देश के लिए नहीं खेल सकता है, परंतु खेलों से अनुशासन, एकता और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed