फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   100 peoples have dengue in jammu

100 के पार हुआ जम्मू संभाग में डेंगू का आंकड़ा

Fri, 23 Oct 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Fri, 23 Oct 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
100 peoples have dengue in jammu

डेंगू का डंक जारी है। शुक्रवार को पांच और नए मामले डेंगू से पाजिटिव पाए गए। इसमें जम्मू, कठुआ, सांबा, डोडा और किश्तवाड़ में एक-एक मामला आया।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के अधिकांश जिले डेंगू से प्रभावित हैं। इसके साथ जम्मू संभाग में पाजिटिव मामलों का आंकड़ा 102 तक पहुंच गया है।

इसकी पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया ने कहा कि पारा गिरने के साथ डेंगू पर थोड़ा अंकुश लगा है, लेकिन एहतियात के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


लखनपुर से लेकर डोडा जिले तक डेंगू से प्रभावित हुए हैं। इनमें कई मामले बाहरी राज्यों से यहां पहुंचे हैं। मच्छरों के लिए पनपने में जिला कठुआ का कंडी इलाका ज्यादा मददगार साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जमीनी स्तर पर पानी की समस्या भी मच्छरों के  लिए वरदान साबित हुई है। इन इलाकों में पानी की किल्लत के चलते क्षेत्रवासी कई कई दिन तक पानी को जमा रखते हैं, जिससे मच्छरों का उत्पादन हो रहा है।

डेंगू के मच्छरों के सक्रिय रहने से शहर और आसपास के इलाकों में मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसमें फागिंग के साथ जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed