{"_id":"e547f3e379da19e1520092c0dd9d6146","slug":"100-people-affected-from-diarrhea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 लोग डायरिया की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 लोग डायरिया की चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, महानपुर
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर के चनेरा गांव में प्रदूषित पानी पीने से डायरिया के मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार से चनेरा सब सेंटर और महानपुर पीएचसी में पहुंच रहे डायरिया के मामले पहुंचने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार की रात जहां नौ मामले भर्ती किए गए, वहीं शनिवार को 10 नए मामले सामने आए हैं।
इसके साथ ही डायरिया के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग 70 मामलों की ही पुष्टि कर रहा है, जबकि गांव में प्रभावित लोगों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग ने जहां 15 सदस्यों की मेडिकल टीम को चनेरा में तैनात कर दिया है, वहीं अतिरिक्त दवाएं भी भेजी जा रही हैं।
विभाग के अनुसार शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक नौ मरीजों को उपचार के लिए चनेरा सब सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां एंटीबायोटिक और फ्लूड दिया जा रहा है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है।