{"_id":"5dcf0e568ebc3e548170e10f","slug":"100-leaders-still-under-arrest-in-kashmir-action-was-taken-after-revoking-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अभी भी 100 नेता नजरबंद, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद की गई थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अभी भी 100 नेता नजरबंद, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद की गई थी कार्रवाई
Sat, 16 Nov 2019 02:15 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से नजरबंद नेता अभी भी उसी हाल में हैं। केंद्र सरकार ने एहतियातन इन्हें अस्थाई जेलों में बंद किया है। फिलहाल बर्फबारी से ठंड बढ़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को वहां से नए सरकारी आवास में स्थानांतरित किया गया है। जबकि अभी भी करीब सौ नेता घाटी में नजरबंद हैं।
अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला समेत 100 राजनीतिक दलों के नेताओं को जम्मू कश्मीर में बनाई गई अस्थाई जेलों में रखा था। महबूबा मुफ्ती की बेटी के ट्वीट के बाद उन्हें तो दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अभी भी सरकारी गेस्ट हाउस हरि निवास में बंद हैं। उन्होंने अभी ठंड की कोई शिकायत नहीं की है।
कई अन्य नेताओं को भी शिफ्ट करने पर विचार
राजनीतिक दलों के 100 के करीब नेता पांच अगस्त से श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, एसकेआईसीसी समेत अपने घरों में हिरासत में हैं। सरकार ठंड के कारण सभी नेताओं को श्रीनगर की एमए रोड स्थित एमएलए हॉस्टल में शिफ्ट करने का विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो करीब 28 नेता एसकेआईसीसी में बंद हैं, जबकि अन्य अपने घरों में हैं।