फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   100 companies of security forces deployed in kashmir valley, army chief bipin rawat reviews security

100 अतिरिक्त कंपनियों की कश्मीर में तैनाती के बीच सेना प्रमुख रावत दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्रीनगर

Thu, 01 Aug 2019 10:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 01 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
100 companies of security forces deployed in kashmir valley, army chief bipin rawat reviews security
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मिले सेना प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सुरक्षा बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को श्रीनगर पहुंचे। उत्तरी कश्मीर का दौरा कर उन्होंने एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी से उत्पन्न हालात तथा आतंकवाद निरोधक अभियानों की समीक्षा की। जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहने को कहा। 
विज्ञापन


दौरे के दौरान सेना प्रमुख को स्थानीय कमांडरों की ओर से वर्तमान सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई। साथ ही घाटी में शांति स्थापित करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। जवानों के साथ बातचीत में उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए उनकी सतर्कता और उच्च मनोबल की सराहना की।
विज्ञापन


बादामीबाग कैंटोंमेंट में चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने घाटी में सुरक्षा हालात की जानकारी दी। साथ ही प्रमुख ऑपरेशन तथा अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। दौरे में उनके साथ उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल से घाटी के सुरक्षा हालात पर चर्चा
सेना प्रमुख ने राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात कर उन्हें घाटी में सुरक्षा की स्थिति, एलओसी पर आतंकवाद निरोधक अभियानों की तैयारियों की जानकारी दी। दोनों ने घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियानों की योजना बनाने तथा उसे अमल में लाने के लिए समन्वित अंतर-सेवा दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। राज्यपाल ने राज्य में शांति बहाली में सेना की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed