{"_id":"669db6ecc8ef4e5ccc0d0999","slug":"10-students-of-jammu-and-kashmir-obtained-above-700-marks-in-neet-jammu-news-c-10-jam1008-405033-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नीट में प्रदेश के 10 छात्रों ने पाए 700 से अधिक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नीट में प्रदेश के 10 छात्रों ने पाए 700 से अधिक अंक
विज्ञापन
-10 जिलों में 47228 विद्यार्थियों ने दी थी जम्मू-कश्मीर में नीट की परीक्षा
जम्मू। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट यूजी का सेंटर वार परिणाम जारी किया। जम्मू-कश्मीर में 10 जिलों में 104 परीक्षा केंद्रों पर प्रदेश से 47228 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी थी।
अनंतनाग में 17 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जबकि बढगाम में दो परीक्षा केंद्र, बारामुला में छह, जम्मू में 30, कठुआ में दो, कुपवाड़ा में छह, पुलवामा में आठ, सांबा में दो, श्रीनगर में 31 और उधमपुर जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। प्रदेश में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश से दस से अधिक विद्यार्थियों के अंक 700 से अधिक आए हैं।
केसी पब्लिक स्कूल जम्मू में एक विद्यार्थी ने 705 अंक, आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना और आर्मी पब्लिक स्कूल जम्मू के परीक्षा केंद्र में एक-एक विद्यार्थी ने 701 और 715 अंक हासिल किए थे। वहीं रीच हार्वेस्ट स्कूल के परीक्षा में एक विद्यार्थी ने 700, श्रीनगर के जवारनर ब्वॉय हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र में भी एक विद्यार्थी ने 701 अंक हासिल किए। ब्यूरो