फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   10 days before the monsoon arrived in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में 10 दिन पहले पहुंचा मानसून

Tue, 21 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 21 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
10 days before the monsoon arrived in Jammu and Kashmir
जम्मू में बार‌िश - फोटो : Amar Ujala
रियासत में मंगलवार को तेज बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी। मानसून सामान्य से दस दिन पहले राज्य में पहुंचा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ यशपाल शर्मा के अनुसार इस बार मानसून ने पूर्वी भारत से होते हुए हिमालय से लगते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर को पहले कवर किया है।  

जबकि सामान्य स्थिति में यह सेंट्रल भारत से होते हुए यहां पहुंचता है। अगले कुछ दिनों में इसके राज्य के सभी हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। जम्मू सहित अन्य जिलों में मंगलवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में हल्की और तेज बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

मानसून के समय से पहले पहुंचने से अच्छी बरसात होने की उम्मीद

10 days before the monsoon arrived in Jammu and Kashmir
बार‌िश के बाद कई इलाकों में जलभराव - फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2015 में राज्य में मानसून ने 24 जून को प्रवेश किया था। इससे पहले 2014 में एक जुलाई को मानसून आया था। अमूमन सामान्य हालात में मानसून भारत के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ राज्य में जून के अंत में पहुंचता है। आगामी 27 जून तक जम्मू में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

अमरनाथ यात्रा के साथ मानसून में तेजी आएगी। पिछले चौबीस घंटों में जम्मू में मानसून की बारिश से 78.3 मिलीमीटर पानी गिरा है, जो रियासत में सबसे अधिक थी। शर्मा के अनुसार मानसून के समय से पहले पहुंचने से इस बार अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।

मानसून की दस्तक के साथ किसानों के चेहरे भी खिले हैं। अमूमन सबसे लंबा और गर्म दिन रहने वाले 21 जून पर जम्मू में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 32.8 और न्यूनतम पांच डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed