फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1 person killed, 7 others injured as Pakistan violates ceasefire in poonch

पुंछ में रात से फायरिंग जारी, एक की मौत, 7 घायल

Mon, 07 Sep 2015 09:24 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 person killed, 7 others injured as Pakistan violates ceasefire in poonch

साब्जियां सेक्टर में पाकिस्तान ने सोमवार को दूसरे दिन भी गोले बरसाए। इसमें अब्दुल हमीद (26) पुत्र कमाल दीन निवासी कीरनी की मौत हो गई। गोलाबारी में सात ग्रामीण घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी डुन्नूगाम को गोलाबारी के बीच उप जिला अस्पताल मंडी में लाया गया है। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों समेत गगड़ियां, गली, मैदान, उड़ीपुरा, छोल, बराड़ी आदि गांवों को भी निशाना बनाकर गोलाबारी की है। मोर्टार के शेल दीवारों और दरवाजों में जा धंसे हैं।
विज्ञापन


देर शाम तक गोलाबारी जारी थी। साब्जियां क्षेत्र में पाकिस्तान ने रविवार रात 11.40 बजे से 2 बजे तक गोलाबारी की थी। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे से पाकिस्तानी सेना ने फिर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घास की कटाई कर रहे ग्रामीणों पर बरसी गोल‌ियां

1 person killed, 7 others injured as Pakistan violates ceasefire in poonch

सुबह 10.30 बजे साब्जियां में घास की कटाई कर रहे ग्रामीणों के पास मोर्टार गिरा। इसमें अब्दुल हमीद की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक बार फिर एलओसी से सटे गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है।

बीते महीने ही जिला पुंछ में एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में सरपंच समेत पांच ग्रामीणों की मौत हो गई थी जबकि करीब 40 ग्रामीण घायल हो गए थे। एसपी पुंछ जेएस जौहर ने भी सोमवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में अब्दुल हमीद के मारे जाने की पुष्टि की है।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार साब्जियां में पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही गोलाबारी में आटोमैटिक हथियारों से गोलाबारी की जा रही है और 82 एमएम के मोर्टार दागे जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर से पाकिस्तान के साथ बीएसएफ-रेजर्स डीजी स्तर वार्ता शुरू होने वाली है। इसमें भारत की ओर से सीजफायर उल्लंघन को ही मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। सेना के मुताबिक सितंबर में ही पाकिस्तान द्वारा सोमवार तक आठ बार सीजफायर उल्लंघन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed