{"_id":"5766a47e4f1c1b515911ccf4","slug":"1-militant-killed-in-pampore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतीपोरा में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी, सर्च जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतीपोरा में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी, सर्च जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के लाढो इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मारे गए आतंकी की शिनाख्त पाकिस्तान के खूबैब उर्फ अबू कासिम के रूप में की गई है। माना जा रहा है कि मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन का है। उल्लेखनीय है कि बीते पांच दिनों में सुरक्षा बलों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में आठ आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को खायबर मिल्क फैक्ट्री के पास दो आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस बीच, आतंकियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। घंटों चली मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। एसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि अवंतीपोरा के लाढो एरिया में खायबार मिल्क फैक्ट्री के पास आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।