कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के बुटु में आतंकियों से मुठभेड़ में 14 राष्ट्रीय रायफल्स का एक जवान शहीद हो गया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक शहीद जवान राइफल मैन सुबोध है।
वहीं बुटु और सथरी इलाके में आतंकियों के खिलाफ 14 राष्ट्रीय रायफल, 7 पैरा और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) का संयुक्त सर्च अभियान जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बांदीपोरा के बुथु जंगलों में बुधवार शाम आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
सथरी इलाके में भी सर्च आपरेशन जारी
इसी दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल का जवान शहीद हो गया। इसके अलावा जिले के सथरी इलाके में भी सर्च आपरेशन जारी है।
मंगलवार को इलाके की घेराबंदी के दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हुई थी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद गोलीबारी तो रुक गई लेकिन इलाके में सेना द्वारा चलाया गया सर्च अभियान अभी भी जारी है।
दरअसल सुरक्षा बलों को बांदीपोरा के सथरी इलाके में अबु कासिम समेत छह से आठ आतंकियों के होने की खबर मिली थी। इंसके बाद से सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन लंबा खिंचता देख सेना ने आपरेशन के लिए विशेष कमांडो बुलाए थे।