फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1 army jawan killed in pakistan ceasefire violation at loc nowshera

एलओसी पर आतंकी हमले में सेना का जवान शहीद

Tue, 24 Nov 2015 12:07 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 army jawan killed in pakistan ceasefire violation at loc nowshera

आतंकियों के हमले में एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में सेना की 27 मद्रास बटालियन की अल्फा कंपनी का एक जवान शहीद हो गया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौशेरा ब्रिगेड के तहत आने वाली सेना की 27 मद्रास बटालियन की एक पार्टी सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे पोखरा पोस्ट के पास तैनात थी। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से आई एक गोली केरल निवासी जवान सुगनेश के सिर में लगी।
विज्ञापन


आननफानन में उन्हें हेलीकाप्टर से कमान अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी और आतंकियों के आका बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने की तैयारी कर चुके हैं। राजोरी स्थित सेना के उच्च अधिकारी के अनुसार राजोरी और पुंछ दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन

1 army jawan killed in pakistan ceasefire violation at loc nowshera

पुंछ जिले की मेंढर महसील के बालाकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी, चक्का दा बाग, लोरन, राजोरी के नौशेरा तहसील के केरी झांगड़ सेक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की आशंका अधिक बढ़ गई है।

खुफिया एजेंसियों व सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना इन सभी क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर है। पिछले कुछ दिनों से उस पार बढ़ी आतंकवादियों की मूवमेंट की सोमवार को उस समय पुष्टि भी हो गई जब नौशेरा स्थित एलओसी से पाक ट्रेंड आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया और सेना पर फायरिंग की।

इसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान के घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने व आतंकवादियों को वहीं ढेर करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार व सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed