{"_id":"5aae0c5ebedca7e0a2d8d23c241d220f","slug":"1-73-lakh-voters-increased-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में 1.73 लाख मतदाता बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में 1.73 लाख मतदाता बढ़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
रियासत में 1.73 लाख नए मतदाता बने हैं। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इसके साथ ही रियासत में मतदाताओं की कुल संख्या 73.74 लाख हो गई है। इनमें 18 साल की आयु पूरी करने वाले 69 हजार युवा पहली बार मतदाता बने हैं।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने बताया कि मतदाता बनने में महिलाओं की भागीदारी में सुधार हुआ है। पहले मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी का अनुपात 9.2 फीसदी था जो बढ़कर 9.8 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
पुरानी मतदाता सूची से मृतकों, एक से अधिक स्थान पर वोटर बनने वालों के नाम हटाए गए हैं। कुल 1.73 लाख मतदाता बढ़े हैं। खास बात यह है कि युवाओं में मतदाता बनने का खासा जोश रहा।
विज्ञापन
मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही चुनाव कार्यालय का पूरा डाटा अपडेट हो गया है। उन्होंने बताया कि अब इस मतदाता सूची से निकाय चुनाव तथा पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जाएंगी। शहरी इलाकों तथा पंचायतों के लिए वोटर अलग करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
बूथ तथा अन्य कागजी कार्रवाई भी पूरी की जा रही है। ज्ञात हो कि चुनाव कार्यालय की ओर से निकाय तथा पंचायत चुनावों के मद्देनजर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।