फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1.54 lakh passengers traveled from Jammu airport in March

आवाजाही बढ़ी: जम्मू एयरपोर्ट का नया कीर्तिमान, मार्च में 1.54 लाख यात्रियों ने किया हवाई सफर

Fri, 15 Apr 2022 04:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 04:38 AM IST
सार

जम्मू एयरपोर्ट के रनवे विस्तारीकरण, रात्रि विमान परिचालन, लोड पैनेल्टी हटाने के बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों और उड़ानों के ग्राफ में वृद्धि हुई है। इससे पहले 2021 अक्तूबर में 1331 उड़ानों से 1.36 लाख यात्रियों ने सफर किया था।

विज्ञापन
1.54 lakh passengers traveled from Jammu airport in March
जम्मू विमानपत्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च में रिकॉर्ड 1364 उड़ानों में 1.54 लाख यात्रियों ने जम्मू हवाई अड्डे से सफर किया। यह एयरपोर्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा उड़ानें और यात्रियों की संख्या है।

विज्ञापन


इससे पहले 2021 अक्तूबर में 1331 उड़ानों से 1.36 लाख यात्रियों ने सफर किया था। सुविधाएं बढ़ने के साथ ही जम्मू एयरपोर्ट यात्रियों और एयरलाइंस कंपनियों की पसंद बनता जा रहा है। 2022 के पहले तीन माह यानी मार्च तक एयरपोर्ट पर 3467 उड़ानों से 376497 यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट के रनवे विस्तारीकरण, रात्रि विमान परिचालन, लोड पैनेल्टी हटाने के बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों और उड़ानों के ग्राफ में वृद्धि हुई है। 2022 के पहले तीन महीनों की बात करें तो जनवरी में 1067 उड़ानें और 1.53 हजार यात्री, फरवरी में 1054 उड़ानें और 1.16 हजार यात्रियों ने सफर किया 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में रिकॉर्ड 1346 उड़ानें और 1.54 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया है। यात्रियों के बढ़ते ग्राफ का कारण दिल्ली, इंदौर सहित अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानों को शुरू होना, जम्मू एयरपोर्ट पर ओवर नाइट पार्किंग की सुविधा शुरू होने सहित परिचालन प्रक्रिया में सुधार शामिल है। 

2021 में 12 लाख यात्रियों ने किया था हवाई सफर 

2021 में जम्मू एयरपोर्ट से 12.24 यात्रियों ने सफर किया था, जबकि 12391 उड़ानों का परिचालन हुआ था। दिसंबर में रिकॉर्ड 1.53 लाख लोगों ने सफर किया। वहीं, 2020 में कुल 9898 उड़ानें के संचालन के साथ 9.93 लाख यात्रियों ने सफर किया था। 

मार्च में जम्मू एयरपोर्ट में अब तक की सबसे अधिक उड़ानें और यात्रियों की संख्या दर्ज की है। जम्मू एयरपोर्ट में सुविधा बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। - रंजन ठाकुर, प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य विभाग

 

  • 2021 में यात्री
  • महीना  उड़ानें  यात्री 
  • जनवरी 1041 109911
  • फरवरी  1073 113483
  • मार्च    1038  104479
  • अप्रैल 938   78132 126
  • मई   612   36665 79
  • जून     708   59524 75
  • जुलाई  920   78942 124
  • अगस्त 1040  102914 119
  • सितंबर 1058  103552 100
  • अक्तूबर 1331 136665 169
  • नवंबर   1308  146874 143
  • दिसंबर 1206  153805 167


2020 में उड़ानों एवं यात्रियों की संख्या 
           महीना   उड़ानें    यात्री 

  • जनवरी 1172   120211
  • फरवरी  1259   133923
  • मार्च      956    93513
  • अप्रैल   74     40
  • मई      1305  126436
  • जून    467    34907
  • जुलाई  615    41337
  • अगस्त 637    56866
  • सितंबर 679   73309
  • अक्तूबर 806  97030
  • नवंबर   986   105602
  • दिसंबर 9898  993147
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed