फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist ahmad bhat sent 7 days remand

आतंकी नावेद का मददगार सात दिन की रिमांड पर

Sat, 17 Oct 2015 11:00 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
terrorist ahmad bhat sent 7 days remand
लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओडब्ल्यूजी) साबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद को एनआईए ने सात दिन के रिमांड पर लिया है। तीन दिन पहले कश्मीरी घाटी में गिरफ्तार किए गए खुर्शीद के ही ट्रक से पाकिस्तानी आतंकियों को रियासत के अलग-अलग स्थान पर ले जाया गया था। 35 वर्षीय खुर्शीद को एनआईए की टीम वीरवार की रात जम्मू लेकर पहुंची।
विज्ञापन


शुक्रवार को उसे एनएआई के विशेष जज वाईपी कोतवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे रिमांड पर देने के साथ निर्देश दिए कि खुर्शीद की लगातार मेडिकल जांच करवाई जाए।
विज्ञापन


एनआईए ने नावेद से पूछताछ के आधार पर उसके मददगार खुर्शीद के अलावा फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर और फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा के गैर जमानती वारंट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने तीनों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। पिछले कई दिनों तक कश्मीर घाटी में छापामारी के बाद सिर्फ खुर्शीद एनआईए के हाथ आया है, जबकि अन्य दो ओडब्ल्यूजी अभी भी परिवार सहित फरार हैं। एनआईए अब अन्य दोनों ओडब्ल्यूजी की संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत में आवेदन करने की तैयारी में है।

पाकिस्तानी आतंकियों के मददगार खुर्शीद अहमद भट को सात दिन के रिमांड पर लेने के बाद एनआईए टीम उसे मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) ले गई। वहां खुर्शीद से एनआईए टीम कड़ी पूछताछ करेगी। इसके अलावा उसे जम्मू और उधमपुर में कुछ स्थानों पर निशानदेही के लिए भी ले जाया जाएगा।

नावेद को एनआईए ने फिर रिमांड पर लिया

terrorist ahmad bhat sent 7 days remand

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले के आरोपी नावेद को एनआईए ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर फिर लिया है। एनआईए की विशेष अदालत ने एनआईए के मुख्य जांच अधिकारी अतुल गोयल के आवेदन पर उसे पुलिस रिमांड पर देने का आग्रह किया।

उनका कहना था कि आतंकी हमले में एक अन्य संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है और दोनों के साथ एकसाथ पूछताछ करनी है। कुछ मामलों में नावेद से निशानदेही भी करवाई जानी है।

अदालत ने आवेदन पर विचार करते हुए सेंट्रल जेल सुपरिंटेंडेंट को निर्देश दिए कि नावेद को 17 अक्तूबर से पुलिस रिमांड पर एनआईए को सुपुर्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed