{"_id":"6162f700cf95d0e9d982de7bf4aef224","slug":"three-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर तोड़ बाइक से टकराई बस, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर तोड़ बाइक से टकराई बस, तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Sun, 19 Oct 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर करथोली के पास सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को बाड़ी ब्राह्मणा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी एक मिनी बस शनिवार की सुबह जम्मू से खेरी रिहाल की ओर जा रही थी। करथोली के पास मिनी बस का टायर फट गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर जा पहुंची। उधर, सामने से आ रही बाइक से वह टकरा गई। इससे बाइक सवार मनोज कुमार निवासी विजयपुर गिरकर जख्मी हो गया।
विज्ञापन
बस में बैठी दो महिलाओं सुधेश शर्मा निवासी ग्रेटर कैलाश और नीलम गुप्ता निवासी बाड़ी ब्राह्मणा को भी चोटें आईं। दोनों महिलाएं शिक्षक हैं और स्कूल जा रही थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। प्रत्यक्ष्ादर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त वहां अफरातफरी मच गई थी। लोग इधर उधर भागने लगे थे।
विज्ञापन