फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पशु हत्या के विरोध में आक्रोश, पुतला जलाया

पशु हत्या के विरोध में आक्रोश, पुतला जलाया

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। संभाग के बसोहली और बटोत में पशु हत्या की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कच्ची छावनी से परेड तक रोष रैली निकाली। उन्होंने रियासती सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि उसके नरम रवैये की वजह से इसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा अगर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई न हुई तो भाजपा प्रदर्शनों का सिलसिला तेज की देगी।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रधान राजेश गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्र्ताओं ने हाथों में बैनर और पार्टी के झंडे लेकर प्रदर्शन किया और पशु हत्याओं के लिए उमर अब्दुल्ला सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछली घटनाओं से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। इस वजह से समाज विरोधी तत्वों के प्रति नरम रवैया अपनाए रखने की वजह से ही घटनाओं को अंजाम देकर हिंदुओं की धार्र्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर दोषी लोगों पर जल्द कार्रवाई न हुई तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलदेव सिंह की अगुवाई में भी प्रदर्शन कर पशु हत्या के मामलों पर सख्त नाराजगी
विज्ञापन

प्रकट की। पशु हत्या के विरोध पूरे जम्मू संभाग में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों का गुस्सा सड़कों पर आ गया है।
इसी बीच, जानीपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल प्रधान रिंकू चौहान की अगुवाई में रियासती सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पशु हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में चंद्र मोहन गुप्ता, युद्धवीर सेठी, मुनीश शर्मा, गोविंद सरीन, बलदेव सिंह, विनय गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed